सब से ज्यादा र्सच की गई सन्नी लियोन
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बडÞी र्सच इंजन कंपनी गूगल ने कहा है कि वर्ष२०१२ में भारत मे सबसे ज्यादा र्सच किये जाने वाले लोगो में पोर्न स्टार और ‘जिस्म २’ के जरिये बालीवुड में कदम रखने वाली सन्नी लियोन पहले नंबर पर हैं। 
गूगल द्वारा जारी इस सूची में सन्नी लियोन के बाद ‘किंग आँफ रोमांस’ कहे जाने वाले बालीवुड के पहले सुपरस्टार दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना दूसरे और अपने विवादास्पद बयानों से सर्ुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे तीसरे नंबर पर हैं।
पहली ही फिल्म ‘स्टूडेंट आफ दर् इयर’ में मादक अदाकारी से छा जाने वाली आलिया भट्ट चौथे, विवादास्पद धर्म गुरू निर्मल बाबा पांचवें, अमेरिका की वयस्कों की मशहूर पत्रिका प्लेब्वाय में नग्न तस्वीर खिंचाकर चर्चा में आई शर्लिन चोपडÞा छठें स्थान पर रहीं।
इसी तरह से दिवंगत फिल्म निर्देशक यश चोपडÞा सातवें, हाल ही में ‘बेबो’ से शादी रचाने वाले पटौदी के नवाब अभिनेता सैफ अली खान आठवें, डायना पेंटी नौंवे तथा महाराष्ट्र के पर्ूव मुख्यमंत्री दिवंगत विलास राव देशमुख भारत में सबसे ज्यादा र्सच किये जाने वाले लोगों में १०वें स्थान पर रहे।
भारत में तीन सबसे ज्यादा र्सच की जानी वाली चीजों में बैंकों की नौकरी के लिये प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था आईबीपीएस पहले स्थान पर, गेट परीक्षा दूसरे और सन्नी लियोन तीसरे स्थान पर रहीं। गूगल ने कहा कि साल २०१२ में फिल्मों की श्रेणी भारत में ‘एक था टाइगर’ फिल्म को सबसे ज्यादा र्सच की गई। इसके बाद ‘राउडी राठौर’ तथा तीसरे नंबर पर ‘जन्नत २’ रही। गूगल के मुताबिक ‘एक था टाइगर’ फिल्म दुनियाभर में सबसे अधिक र्सच की गई फिल्मों में सातवें पायदान पर रही।
गूगल के मुताबिक पर्यटन के लिहाज से भारत में सबसे अधिक र्सच की गई जगह केरल रहा। इसके बाद प्रेम का प्रतीक ताजमहल तथा तीसरे नंबर पर बाधा सीमा रही। इसी तरह से भारत में सबसे अधिक र्सच किये गये तीन शहरों में राजधानी दिल्ली पहले, बेंगलूर दूसरे तथा देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुर्ंबई तीसरे स्थान पर रही। गूगल ने कहा कि वर्ष२०१२ में १४६ भाषाओं में दुनियाभर में १००० अरब र्सच किये गये जिसके आधार पर यह सूची जारी की गई है।


