Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूनम पांडे की फिल्म ‘नशा’ बोल्ड है, पोर्न नहीं

 

पूनम पांडे ने ‘नशा’ जब साइन की थी, तब सोचा भी नहीं था कि वे खुद नशे का शिकार हो जाएगी। ये नशा है एक्टिंग का नशा। अपनी इस फिल्म से पूनम बेहद खुश हैं। पूनम का मानना है कि वे इतनी खूबसूरत ‍कभी नहीं लगी, जितनी ‘नशा’ में दिखाई दी है। वे इस फिल्म को नॉटी और सेंसुअस कहती हैं। पूनम इस फिल्म में एक बार नहीं बल्कि तीन बार न्यूड हुई हैं। फिल्म में पूनम के दो प्रेमी नजर आएंगे और यह फिल्म एक टीनएज की फैंटेसी पर आधारित है इसलिए कई बोल्ड दृश्य इसमें नजर आएंगे।

फिल्म में कई बोल्ड सीन हैं, लेकिन ये दृश्य क्रिएटिव तरीके से शूट किए गए हैं, जिससे इनमें सौंदर्य नजर आएगा। निर्देशक अमित सक्सेना का कहना है ‘अमेरिकन पोर्न एक्ट्रेस और हाई सोसायटी मैगजीन की पब्लिशर्स ग्लोरिया लियोनार्ड ने एक बार कहा था कि पोर्न और इरोटिक मूवी में लाइटिंग का अंतर होता है। हम फिल्म को बोल्ड बना रहे हैं, लेकिन यह पोर्न नहीं है।‘ पूनम का मानना है कि उनकी फिल्म का नशा दर्शकों पर इस कदर चढ़ेगा कि वे बार-बार इसे देखेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com