Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री जी हमें अध्यादेश नहीं कोरोना से बचाइए : इरफान शेष

 
इरफान शेष,नेपालगन्ज (अवधगंज),बाँके । जहाँ पूरा विश्व कोरोनाभाइरस(कोविड-19) से जूझरहा है अपने नागरिकको के प्रति चिन्तित होकर बचाव के बहुत सारे प्रयास कर रहे है।
ऐसे वक्त मे नेपाल के गैरजिम्मेवार सरकार ( प्रधानमन्त्री ओलीजी के नेतृत्व में) ल्याब,पिपिइ सेट, टेस्टिङ्ग किड, अस्पतालो और डाक्टरों का उचित ब्यवस्थापन न करके ऐसे नाजुक वक्त मे वह अपनि राजनीति बचाने मे लगे है, लाखों लोग भुखमरी का सिकार हो रहे है, लोग भूख से मरने के स्थिति मे आ चुके है या तो अब लोग भूखसे बचने के लिए लकडाउन का उलंघन कर बाहर जायेंगे या फिर भूख से मरेंगे तब यह गैरजिम्मेवार सरकार अपनि कुर्सी बचाने और पार्टी बिभाजन के लिए अध्यादेश लाकर कानुन पारित काम करता है जबकी अध्यादेश लाकर भी होता तो जनता के लिए खाने पीने का ब्यवस्थापन करना चाहिए था।
सरकार नींद से जागें क्योंकी हजारो लाखो जनता भूख से सोनेपर मजबूर है, सरकार जाग क्योंकी नेपाल के चौखटपर भी कोरोना दस्तख देचुका है सही से उपचार करने के लिए डाक्टरों को पिपिई सेट, अच्छे माक्स, गलब्स,  सेनेटाइजर का उचित ब्यवस्था कर वरना अब जनता का इलाज आपका अध्यादेश नही करेगा।
डाक्टरों का बिमा हो जनता को खाना हस्पतालों मे उचित प्रयोगशाला और उचित सामाग्री नही तो न लकडाउन बचेगा न ही इलाज होगा।
इतना गैरजिम्मेवार कोइ सरकार भला कैसे हो सकती है? महामारी के वक्त भी अध्यादेश लाया जाता है हम कैसे हुक्मरानों के हुकुमत मे जीरहे है ? ओली साहब शीघ्र सतर्क होइए वरना आपके असंबेदनसिलता के वजह से देशको बडा किमत चुकाना पड सकता है, अपने केन्द्र , प्रदेश और स्थानीय सरकारो के माध्यम से हो या अध्यादेश लाकर भी होता है तो जनता के हितों को ध्यान मे रखते हुए तत्काल नए अस्पतालों, डाक्टरों के लिए पिपिइ सेट, सेनेटाइज, कोरोना चेकजाँच ल्याब, टेस्टिङ्ग किड, दवाइँया और जनता के भूखे पेट भरने के लिए भोजन का प्रबन्ध करो वरना जनता मजबूर होंगे लकडाउन उलंघन करने के लिए तैयार है ।
         इरफान शेष,
नेपालगन्ज (अवधगंज),बाँके

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *