प्रधानमन्त्री ओली में अधिनायकवादी आकांक्षा, जो लोकतन्त्र के लिए खतराः मिश्र
काठमांडू, २१ अप्रील । साझा पार्टी के संयोजक रवीन्द्र मिश्र ने कहा है कि प्रधानमन्त्री ओली में अधिनायकवादी आकांक्षा दिखाई दी है, जो देश और जनता के लिए एक भयावह परिस्थिति सृजन कर सकती है । राजनीतिक दल संबंधी और संवैधानिक परिषद् संबंधी अध्यादेश के संबंध में मंगलबार एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने उक्त अध्यादेश वापसी के लिए सरकार से आग्रह कए हैं ।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि दो–तिहाई जनमत के साथ दो साल तक शासन करते ही जनविश्वास कमजोर पड़ गया, जिसके चलते सत्ता में बने रहने के लिए प्रधानमन्त्री में निरंकुश और व्यक्तिवादी सोच हाबी हो गई है । विज्ञप्ति में कहा गया है– ‘देश कोरोना वायरस के कारण कठिन और अनिश्चिय की दिशा में है, ऐसी अवस्था में अगर कोई भी शासक में थोड़ा सा ही सही, मानवीय विवेक और सशाकीय जिम्मेदारी बोध रहता तो ऐसा नहीं होता, जो प्रधानमन्त्री ओली से हुआ है ।’
साझा पार्टी का यह भी कहना है कि अगर अध्यादेश वापस नहीं की गई तो लोकतन्त्र ही खतरे में पड़ सकती है । उसने कहा है कि अपनी असक्षमता को छिपाने के लिए प्रधानमन्त्री ओली ने स्थापित संस्था तथा लोकतान्त्रिक मूल्य–मान्यता के ऊपर प्रहार किया है और पुराने ही राजनीतिक शैली को पुनरावृत्ति की है ।

