नेपाली कांग्रेस पदाधिकारी बैठक का निर्णयः अध्यादेश लोकतन्त्र के लिए अशुभ संकेत
काठमांडू, २१ अप्रील । नेपाली कांग्रेस ने कहा है कि सरकार द्वारा जारी राजनीतिक दल और संवैधानिक परिषद् संबंधी दो अध्यादेश लोकतन्त्र के लिए अशुभ संकेत है और सरकार अधिनायकवाद की अभ्यास में है । मंगलबार आकस्मिक आयोजित केन्द्रीय पदाधिकारी बैठक के बाद जारी ३ सूत्रीय निर्णय में ऐसा कहा गया है ।
जारी निर्णय में कहा है– ‘अप्रत्यासित और हतास मानसिकता में सरकार ने सोमबार दो अध्यादेश जारी किया, जो संविधान को असफल बनाने की कम्युनिष्ट नियत को पुष्टी करती है । संविधान की मर्म और भावना विपरित अधिनायकवाद से प्रेरित होकर जारी अध्यादेश लोकतान्त्रिक संविधान के लिए अशुभ संकेत है, जिसको नेपाली कांग्रेस घोर भत्सर्ना करती है ।’
पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा निवास में आयोजित पदाधिकारी बैठक ने यह भी कहा है कि देश कोरोना वायरस द्वारा सिर्जित समस्या में है, ऐसी अवस्था में सशक्त और एकजूट होकर काम करना चाहिए था । सरकारी अध्यादेश को सशक्त प्रतिकार करने के लिए कांग्रेस ने विभिन्न राजनीतिक दल, संघ–संस्था, नागरिक समाज, संचार माध्यम आदि को आग्रह भी किया है ।

