भक्तपुर स्थित इटा–भट्टा में कार्यरत ४२३ मजदूरों की उद्धार
काठमांडू, २१ अप्रील । भक्तपुर जिला के विभिन्न इटा–भट्टा में कार्यरत ४०० मजदूरों की उद्धार की गई है । वे लोग प्रायः सभी सल्यान जिला निवासी हैं । कोरोना वायरस सिर्जित समस्या के कारण सरकार ने लकडाउन घोषणा की है । लकडाउन के समयावधि में खाने और रहने की समस्या में पड़े उन सभी को कर्णाली प्रदेश सरकार के आर्थिक मामिला तथा योजना मन्त्री प्रकाश ज्वाला के विशेष पहल में उद्धार की गई है ।
मन्त्री ज्वाला ने कहा है कि गत रात (सोमबार) ७ गाडी में उन लोगों को सल्यान भेज दिया गया है और बांकी ४ सौ मजदूर आज भी जा रहे हैं । इसीतरह दोलखा जिला स्थित भीमेश्वर से २२, तनहुँ से २२ लोगों को उद्धार किया गया है । उद्धार के लिए कर्णाली प्रदेश संबंद्ध मन्त्री ज्वाला के साथ में नेकपा नेता उदयबहादुर बोहरा, रमेश मल्ल, लक्ष्मण केसी, तिलक भण्डारी, वीरबहादुर राउत, व्यवसायी होम डाँगी और पत्रकार जीवन बिसी ने पहल किया है ।

