Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अध्यादेश राजनीतिक विभाजन के लिए षडयन्त्रः समाजवादी

 

काठमांडू, २१ अप्रील । समाजवादी पार्टी ने कहा है कि सरकार द्वारा जारी दो अध्यादेश राजनीतिक विभाजन के लिए एक षडयन्त्र है । मंगलबार पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि सत्ता, शक्ति और आर्थिक चलखेल के बल पर राजनीतिक दलों की विभाजन के लिए राजनीटिक पार्टी संवंधी अध्यादेश जारी की गई है ।
विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि जारी दोनों अध्यादेश लोकतन्त्र और संविधान के मर्म विपरित है, देश और जनता की हित विपरित है । कहा गया है कि जारी अध्यादेश राजनीतिक अस्थिरता के लिए मूल कारण बन सकती है । विज्ञप्ति में आगे कहा गया है– ‘नेपाल जनता की त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्राप्त संघीयता, लोकतन्त्र, गणतन्त्र और समावेशिता संकट में पड़ सकता है, यह निश्चित है । पूरा देश को ही द्वन्द्व और अस्थिरता की ओर जाना निश्चित है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *