सड़ा हुआ चावल वितरण के आरोप में कलैया उप–महानगरपालिका के मेयर यादव गिरफ्तार
बारा, २१ अप्रील । लकडाउन के कारण समस्या में रहे सर्वसाधारणों को सड़ा हुआ चावल और दाल वितरण के आरोप में बारा जिला स्थित कलैया उपमहानगरपालिका के मयेर राजेशराज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस को कहना है कि उप–महानगरपालिका की ओर से वितरित दाल सड़ा हुआ मिला है । सड़ा हुआ चावल और दाल वितरण संबंधी सूचना मिलते ही पुलिस ने मेयर यादव के घर में छापामारी की थी ।
जिला पुलिस कार्यालय बारा के एसपी कृष्ण पंगेनी ने कहा है कि मेयर खूद खाद्य गोदम संचालन करते हैं और उनके ही गोदम से खाद्य सामाग्री खरीद कर उन्होंने सर्वसाधारणों को वितरण किया है । सर्वसाधारणों का कहना है कि कलैया उपमहानगरपालिका वार्ड नं. ७, २० और २८ में वितरित चावल और दाल सड़ा हुआ है । रातह लेनेवाले सर्वसधारण जनता ने राहत वापस करते हुए मेयर के ऊपर कारवाही मांग किया है ।
राहत वितरण में संलग्न अन्य ७ लोगों को पुलिस ने इससे पहले ही गिरफ्तार किया है । मंगलबार मेयर यादव को भी पुलिस ने इसी आरोपमें गिरफ्तार कर थप अनुसंधान शुरु किया है ।

