Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमान्डाै की दो नर्सों में आरडीटी परीक्षण में कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पोजेटीव

 

काठमाडौं ।

काठमाडौ में २  नर्सों के आरडिटी परीक्षण में कोरोना संक्रमण ‘पोजेटिभ’ आया है । त्रिपुरेश्वर स्थित केन्द्रीय कारागार में कार्यरत २  नर्सों में २ बार किए गए र्‍यापिड टेष्ट परीक्षण में कोरोना संक्रमण ‘पोजेटिभ’ दिखा है । आरडिटी परीक्षण में कोरोना संक्रमण ‘पोजेटिभ’ दिखने के बाद उनका पीसीआर विधि से परीक्षण किया जा रहा है ।

उन्हें काठमाडौं के टेकु अस्पताल में आइसोलेसन में रखने की जानकारी  अस्पताल के प्रवक्ता अनुप बास्तोला ने दी । आइसोलेसन में उनका पीसीआर विधि से परीक्षण होने की जानकारी बास्तोला ने दी । उनमें कोरोना संक्रमण होने या न होने की अन्तिम पुष्टि  पीसीआर विधि से निरीक्षण के बाद ही पता चलेगा ।  नर्सों की अवस्था अभी सामान्य है ।

यह भी पढें   दीपक भट्ट प्रकरणः अन्य वीआईपी उद्योगपतियों के नाम भी आए सामने, शेयर बाजार में हेरफेर का खुलासा

आज  ११ लाेगाें में संक्रमण की पुष्टि हुई है । अब तक नेपाल में ४२  कोरोना संक्रमण की पुष्टि हाे चुकी है ।  ५ लाेग उपचार के बाद स्वस्थ हाेकर घर जा चुके हैं। अब तक ८ हजार ७ साै ७४ लाेगाें का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed