काठमांडू स्थित कारागार में कार्यरत नर्स में कोरोना परीक्षणः र्यापिड टेस्ट में पोजेटिभ, पीसीआर में नेगेटिभ
काठमांडू, २२ अप्रील । काठमांडू (त्रिपुरेश्वर) स्थित केन्द्रीय कारागार में कार्यरत दो नर्स में कल कोरोना पोजेटिभ दिखाई दी थी । र्यापिड टेस्ट प्रविधि में उन लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया था । लेकिन पीसीआर प्रविधि से की गई परीक्षण में उन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिभ आया है ।
इससे पहले दो बार की गई र्यापिड टेस्ट में उन लोगों में कोरोना पोजेटिभ पाया गया था । दो बार पोजेटिभ रिपोर्ट आते ही उन लोगों को टेकु स्थित अस्पताल में भर्ती कर आइसोलेशन में रखा गया था । उसके बाद पीसीआर प्रविधि से उन लोगों में पुनः परीक्षण किया गया । पीसीआर परीक्षण में रिपोर्ट नेगेटिभ आने के कारण उन लोगों को डिस्चार्ज की जा रही है ।
स्मरणीय है, र्यापिट टेस्ट की तुलना में पीसीआर टेस्ट विश्वसनीय माना जाता है ।

