Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना मौत से कराहता अमेरिका, मौत का आँकडा पचास हजार

 

वाशिंगटन, एजेंसी।

पूरी दुनिया में कोरोना का कहर जारी है। अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 50 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में यहां इस वायरस से मरने वाालों की संख्‍या 3176 के पार हो चुकी है। अमेरिका मे कोरोना महामारी की तस्‍वीर बड़ी भयावह है। कोरोना महामारी से होने वाली मौतों और संक्रमित रोगियों की संख्‍या के मामले में अमेरिका ने स्‍पेन और इटली को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का अग्रणी राष्‍ट्र बन चुका है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में अमेरिका में कोरोना वायरस ने 3176 लोगों की जिंदगियां छीन ली हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com