Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विपक्षी के आन्दोलन से सरकार नही ढलेगी : कोइराला

 

१८ माघ, विराटनगर । एक ओर जहाँ आन्दोलनरत काँग्रेस-एमाले सहित के विपक्षी दलों व्दारा आन्दोलन से ही प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने की बात कही जा रही है वहीँ विपक्षी दल काँग्रेस की नेतृ सुजाता कोइराला ने आन्दोलन से सरकार पर कोई असर नही पडने की बात कही है ।

विहीवार मोरङ के विराटनगर विमानस्थल पर पत्रकारों से बातचित करते हुये उन्होने कहा कि उनलोगों व्दारा किये जा रहे आन्दोलन से भट्टराई सरकार नही गिराइ जा सकती है ।  नेतृ कोइराला ने कहा कि विपक्षी दल और सत्तारुढ दल दोनो सडक पे आने से मुठभेड की स्थिति आगयी है इसलिये सहमति के लिये दलों को आगे आना चहिये । राष्ट्र को संकट से बाहर लाने के लिये दलों के बिच मिलने के अलावा और कोइ विकल्प नरहने की बात उन्होने कहा । मुठभेड से रोकने के लिये दलों को सहमति और सहकार्य से आगे बढने की बात उन्होने बतायी ।

यह भी पढें   रक्सौल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: बिना वैध वीजा भारत में घुसे म्यांमार और स्विट्जरलैंड के नागरिक गिरफ्तार

कोइराला ने सरकार और विपक्षी दोनो पर भारत के दिल्ली मे हुये १२ बुँदे सम्झौता के विपरित आन्दोलन मे उतरने का आरोप लगाया । नेतृ कोइराला ने कहा कि आन्दोलन से वेहतर होगा कि विपक्षी वर्तमान सरकार मे ही सहभागी होकर अगर आगे बढेगें तो एमाओवादी स्वत: परास्त हो सकती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *