उद्योगी तिवारी ने पत्रकारों को वितरण किया प्रेस ज्याकेट
रवीन्द्र यादव, नवलपरासी पश्चिम १४ बैशाख ।
नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ प्रदेश नं. ५ के अध्यक्ष एवं उद्योगी गुणनिधि तिवारी ने अपने गृह जिला में कार्यरत पत्रकारों को ‘प्रेस ज्याकेट’ वितरण किया है । कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के लिए जारी लकडाउन में पत्रकारों को फिल्ड में जो असहजता होती है, उसी तथ्य को दृष्टिगत करते हुए अध्यक्ष तिवारी ने व्यक्तिगत खर्च में पत्रकारों को ‘प्रेस ज्याकेट’ उपलब्ध कराए हैं ।
अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि प्रेस ज्याकेट पहनकर अगर पत्रकार फिल्ड में जाते हैं तो उन लोगों को पहचान करने में सहज हो जाता है, कार्ड देखाने की दिक्कत नहीं पड़ती । नेपाल पत्रकार महासंघ नवलपरासी पश्चिम में आवद्ध पत्रकारों को लक्षित कर प्रेस ज्याकेट बनाया गया है । उक्त ज्याकेट अध्यक्ष तिवारी संस्थागत रुप में महासंघ को हस्तान्त्रण किया है । इससे पहले उन्होंने पत्रकारों को माक्स भी वितरण किए थे ।
महासंघ के अध्यक्ष हरि शर्मा ने कहा कि संस्थागत रुप में प्राप्त ज्याकेट आवश्यक सभी पत्रकारों को हस्तान्तरण किया जाएगा । उनका यह भी कहना है कि प्रेस ज्याकेट पहने से पत्रकारों का मनोबल उच्च हो सकती है ।

