Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में कोरोना पोजेटिभ युवती की मृत्यु, पीसीआर परीक्षण का रिपोर्ट आना बांकी

 

वीरगंज, २६ अप्रील । तीन बार की र्यापिड टेस्ट में कोरोना पुष्टी एक युवती की मृत्यु हो गई है । वीरगंज महानगरपालिका वार्ड नं. १० अशोकबाटिका निवासी २३ वर्षीय प्रियंका कुमारी साह की मृत्यु हुई है । वार्ड नं. १० में ही ३ बार उनेमें कोरोना परीक्षण किया गया था । तीनों परीक्षण रिपोर्ट में कोरोना पोजेटिभ आया था । उसके बाद थप परीक्षण के लिए नमूना हेटौडा भेज दिया गया है । उसका रिपोर्ट आना बांकी है । इसीबीच में आइतबार सुबह उनका निधन हो गया है ।
चिकित्सकों ने कहा है कि वह ब्लड क्यान्सर से पीडित भी थी । इसीलिए कोरोना के कारण ही उनकी मृत्यु हुई है, ऐसा एकिन नहीं है । कोरोना संबंधी अंतिम रिपोर्ट आना बांकी है । प्रियंका एक महीने पहले ही भरतपुर कैंसर अस्पताल (चितवन) से अपने घर आई थी । गत शनिबार उनमें एक्कासी स्वास्थ्य समस्या होने के कारण पास में ही रहे नेशनल मेडिकल कॉलेज में पहुँचा गया । लेकिन वहां भेड खाली ना होने के कारण उनको एडभान्स हस्पिटल में लाया गया ।
एडभान्स में भी भर्ती के लिए सिट नहीं मिला, उसके बाद प्रियंका को तराई हस्पिटल पहुँचा गया था । वहां शनिबार ही आरडिटी टेस्ट की गई । तीन बार तक कोरोना पोजेटिभ रिपोर्ट आने के कारण प्रियंका को नारायण अस्पताल भेज दिया गया । अस्पताल ने थप परीक्षण के लिए नमूना संकलन कर हेटौडा स्थित प्रयोगशाला भेज दिया है । वहां पीसीआर प्रविधि से कोरोना परीक्षण किया जाता है, उसका रिपोर्ट आना बांकी है । स्मरणीय है, आरडीटी परीक्षण में पोजेटिभि रिपोर्ट पीसीआर प्रविधि में नेगेटिभ होने का भी चान्स होता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *