राहत सामग्री के गुणस्तरीयता में किसी प्रकार का सम्झौता नहीं : दयानन्द गोईत
मनोज बनैता, सप्तरी , २९ अप्रिल ।

सप्तरी जिला के बलानबिहुल गाँवपालिका इसी हफ्ते राहत बितरण कार्य शुरु करने जा रही है । राहत बितरण के लिए नेपाल सरकार द्वारा जारी निर्देशिका अनुसार प्रक्रिया पूरी हो चुकी है यह जानकारी गाँवपालिकाका प्रमुख प्रसाशकीय अधिकृत राम सुन्दर थापा ने दी है । गा.पा ने टेन्डर मार्फत खरीद प्रक्रिया आगे बढाया था । टेन्डर के लिए कुल ७ आबेदन आया था जिसमे कम दर रेट पेश किए लहान ११ का अमित सप्लायर्स एण्ड ट्रेडर्स को चावल, दाल और नमक के लिए स्वीकृति मिलने की जानकारी गाउँपालिका अध्यक्ष दयानन्द गोईत ने दी है । गा.पा स्रोत अनुसार तेल खरीद के लिए सगरमाथा किराना पसल कुशहा सप्तरी का बोलपत्र स्वीकृत हुवा है । खरीद सामग्री में स्टिम चावल सोना मंसुली ए ग्रेडका ८५ हजार किलो , मसुर कि दाल १२ हजार किलो , आयोडिन युक्त नमक ७ हजार किलो , तेल ७ हजार लिटर लगायत है । १ से ६ लोगो की परिवार संख्या के लिए १५ केजी चामल , २ केजि दाल , १ केजि नमक , १ लिटर तेल बितरण का योजना बनाया गया है । इसीतरह ६ से ज्यादा पारिवारिक संख्या रहे घरों में २० किलो चावल , ३ किलो दाल , २ किलो नमक, २ लिटर तेल दिएजानेका योजना है । सामानके गुणस्तर मे कोई सम्झौता नही होने का दावा अध्यक्ष गोईत द्वारा किया गया है । बलान बिहुल गाउँपालिका ने कोरोना प्रभाबित के लिए प्रदेश सरकार से १० लाख और गाउँपालिका द्वारा १ करोड १८ लाख ७५ हजार कर जम्मा १ करोड ७५ हजार रकम बिनियोजन किया है । पहले चरण के राहत मे वडा नम्बर १ से ६ तक ४५ सय बिपन्न परिवारको राहत बितरण करने की योजना बतायी गयी है । ईससे पहले गाउँपालिका ने प्रत्येक घरधुरी को मास्क और साबुन बितरण करचुके जानकारी गाउँपालिका साहयक लेखापाल सुभाष चन्द्रलाल कर्ण ने दिई है । वास्तविक असाहय , बिपन्न बर्ग और मजदुरोंका नामावली समयमे नाआनेके कारण राहत बितरण में ढिलाई होने की जानकारी गा.पा स्रोत का है । गाउँपालिका में कार्यरत अधिकृत स्तरका कर्मचारीयों ने ५ दिन, पाँचौ तह का कर्मचारीद्वारा ३ दिन, करार मे रहे कर्मचारी द्वारा १ दिनका तलब राहत कोष मे जम्मा करनेका निर्णय किएजानेकी जानकारी लेखा प्रमुख कमलेश कुमार साह ने दी है ।

