Sun. Nov 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू कपूर ने कहा End Of Our Story

 

एक्टर ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं है। अब फैंस से लेकर उनके करीबी लोग सोशल मीडिया पर एक्टर से जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। कई स्टार्स ने ऋषि कपूर के लिए नोट लिखा है और तस्वीरें-वीडियो शेयर किए हैं। इसी बीच, ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर को याद किया है। नीतू कपूर ने एक दिन पहले कपूर फैमिली की ओर से जारी किया गया एक मैसेज शेयर किया था और आज यह तस्वीर शेयर की है।

यह भी पढें   एनपीएल – चितवन राइनोज ने किया तीसरे सीजन के क्वालिफायर–२ में प्रवेश

नीतू कपूर के पोस्ट में ऋषि कपूर की फोटो है, जिसमें ऋषि कपूर बैठे हैं और उनके हाथ में ग्लास है और पीछे एक शराब की बोतल भी नज़र आ रही है। इस फोटो के साथ नीतू कपूर ने लिखा है- End Of Our Story यानी हमारी कहानी का अंत। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही लोगों की लगातार प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं और लोग ऋषि कपूर के लिए सवेंदनाएं प्रकट कर रहे हैं। फोटो शेयर करने के बाद कुछ मिनट बाद ही हजारों लोगों ने इस फोटो को लाइक किया है और कमेंट किए हैं।

यह भी पढें   एनपीएल : कौन बनेगा तीसरे संस्करण का विजेता

एक दिन पहले उन्होंने कपूर परिवार का मैसेज शेयर किया था। नीतू कपूर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं, जब ऋषि कपूर का इलाज चल रहा था तो नीतू कपूर लगातार एक्टर की हेल्थ अपडेट देती रहती थीं। साथ ही ऋषि कपूर और फैमिली के साथ भी फोटो शेयर करती रहती थीं। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के वक्त भी नीतू कपूर काफी भावुक नज़र आई थीं।

एक साथ इन फिल्मों में काम कर चुके हैं ऋषि कपूर-नीतू सिंह, एक में बेटे रणबीर के साथ किया था काम

यह भी पढें   विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने तातोपानी सीमा नाका तत्काल खुलवाने के लिए चीन से किया आग्रह

अपनी पत्नी यानी एक्ट्रेस नीतू सिंह के साथ भी कई फिल्मों में काम किया। दोनों की जोड़ी पर्दे पर एक साथ काफी पसंद की जाती थी। दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। एक्ट्रेस और ऋषि कपूर ने काफी लंबे अफेयर के बाद शादी की थी। दोनों ने साथ में लव आज कल, दो दूनी चार, बेशरम, धन दौलत, कभी कभी, दूसरा आदमी जैसी फिल्मों में काम किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com