Newyork में कार्यरत कोरोना योद्धा डा.नेहा अग्रवाल को मारवाड़ी महिला द्वारा शुभकामना

धरान । जहाँ एकतरफ सारा विश्व आज जहाँ कोरोना की महामारी से डर सहमकर अपने अपने प्राणोंकी रक्षा हेतु अपनें अपनें घरों में आरामसे निश्चित होकर बैठे हुए हैं वहीं यह वीर कोरोनाके योद्धा इस महामारीको हरानेके लिए दिन रात अपने प्राणोकी बाजी लगाकर इससे युद्ध लड़रहे हैं जिनमें- पुलिस, सेनाके जवान,सफाईकर्मी, संचारकर्मी, डाक्टर, नर्सें, मेडिकल स्टाफ वगैरह सब दिनरात लगे हुए हैं।
इनको हम सबकी तरफ से सादर नमन है ।
ऐसी ही एक बहादूर बेटी हमारे धरान (नेपाल ) की है- डाॅ. नेहा अग्रवाल, सुपुत्री श्री भरतजी अग्रवाल एवम् लताजी अग्रवाल ।
जो अपने माता पिता परिवार एवम् घर से बहोत दूर रहकर आज विश्वभर में जहाँ कोरोना महामारी का सब से ज्यादा प्रकोप फैला हुआ है, लाशोंके अम्बार लगे पड़े हैं, जहाँ स्थिति अति भयावह एवम् नाजुक है ऐसी जगह पर अपनी जान को हथेली पर रखकर यह बेटी Newyork (यु.एस. ए. ) के presbyterian Brooklyn नामक अस्पताल में दिन या रात न देखते हुए पुरी निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निर्वाह कर रही है । डा. नेहा के इस सेवाकार्य से आज केवल माता पिता ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण समाज एवम् देश हर्षित एवम् गर्वित है । आपको आपके इस त्याग समर्पण के लिए पुरे देश की तरफ से, मारवाड़ी समाजकी तरफ से एवम् सम्पूर्ण अग्रवाल समाजकी तरफ से सहर्ष, सगर्व हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं देते हैं साथ ही सावधानीपूर्वक अपनी ड्यूटी पालन करनेकी हिदायत भी देतें हैं । आशा है आप जैसी शक्तियां मिलकर जल्द ही इस युद्धको जीत पाएँगी ।
अध्यक्ष
इन्दु तोदी
नेपाल अग्रवाल महिला मंच,
धरान परिवार
एवम्
व्यक्तित्व विकास समिति,
नेपाल राष्ट्रीय मारवाड़ी महिला संगठन ,परिवार

