लाकडाउन के समय कोशी बैराज पर भारतीय श्रमिकों द्वारा काम का स्थानीयों ने किया विरोध
नेपाल-भारत सीमा बंद होने के दौरान सैकड़ों भारतीय कोशी बांध पर काम करने के लिए नेपाल आए हैं। कोशी के काम शुरू होते ही सप्तरी के हनुमाननगर कंकालिनी नगर पालिका -12 के निवासियों ने विरोध शुरू कर दिया है।
उन्होंने यह कहते हुए सड़क को अवरुद्ध कर दिया कि वे भारत और अन्य जगहों से श्रमिकों को स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों को पूरा किए बिना लाकर काम करवा रहे हैं जिससे कोरोना फैलने का डर है ।
हनुमाननगर कांकालिनी नगर पालिका (12) के मो साबिर ने कहा, “हम अपनी जगह पर काम नहीं कर पाए रहे हैं। बच्चे भूखे हैं लेकिन सीमा पार से आए भारतीय काम कर रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय कर्मचारियों को कोरोना फैलाने के लिए लाया गया है ।
स्थानीय सूर्यनारायण मंडल ने यह कहते हुए विरोध किया कि भारतीय ठेकेदार कोरोना संक्रमण के नियंत्रण और रोकथाम के लिए सामान्य सावधानियों का पालन किए बिना काम कर रहा है। यह खबर मनोहर पोखरेल ने आज के अन्नपूर्णा पोस्ट में लिखा है ।

