Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विप्लव समूह के नेता विरही अस्पताल से ही गिरफ्तार

 

काठमांडू, ५ मई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी नेत्रविक्रम चन्द विप्लव समूह के नेता तिथा प्रकाशन विभाग प्रमुख अनिल शर्मा बिरही को चितवन पुलिस ने गिरफ्तार किया है । चितवन जिला रत्नगर–५ निवासी बिरही अपने ही घर में गिर गए थे । घायल बिरही उपचार के लिए चितवन स्थित पुराना मेडिकल कालेज गए थे, वही से पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया है । अस्पताल में वह आकस्मिक कक्ष में भर्ती हुए थे । चितवन पुलिस ने औपचारिक रुप में घटना के संबंध में कुछ नहीं बताया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *