एम्बुलेन्स की ठक्कर से पुलिस हवल्दार की मौत
धनगढी, ५ मई । पूर्व–पश्चिम महेन्द्र राजमार्ग स्थित कैलाली गौरीगंगा–९ में एम्बुलेन्स की ठक्कर से सशस्त्र पुलिस हवल्दार गोरख ऐर की मौत हो गई है । पश्चिम से पूर्व की ओर जा रही से१च १८२८ नम्बर की एम्बुलेन्स ने विपरित दिशा से आ रहे म२प ५३०३ नम्बर की मोटरसाइकिल को ठक्कर दिया था ।
एम्बुलेन्स की ठक्कर से मोटरसाइकिल पीछे रहे पुलिस हवल्दार की मृत्यु हो गई है । अवल्दार ऐर सशस्त्र पुलिस बेस कैप पहलमानपुर में कार्यरत हैं । मोटरसाइकिल चालक घोडाघोडी नगरपालिका–१० के २८ वर्षीय भरत बोहरा घायल हो गए हैं, उनकी अवस्था सामान्य है । ५० वर्षीय राम चौधरी एम्बुलेन्स चालक हैं ।

