Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 52,345

 

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 52,345 हो गई है। इनमें से 33 हजार से ज्यादा मामले सक्रिय हैं, 15 हजार लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य सरकारों की ओर से दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, देश में अब तक 1702 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुधवार को जो नए मामले सामने आए हैं उनमें से ज्यादातर संक्रमित मरीज शहरी इलाकों के स्वास्थ्य कर्मी और सुरक्षा कर्मी हैं। इसके अलावा अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों में उच्च मृत्यु दर की बात कही है।
हालांकि इसके साथ ही केरल में संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आने जैसे राहत भरी खबर भी आई है। वहीं महाराष्ट्र में बुधवार को 1200 से अधिक मामले सामने आए हैं जो एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है।

यह भी पढें   राप्रपा के महामंत्री शरदराज पाठक ने किया पार्टी परित्याग

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com