Wed. Apr 23rd, 2025

विश्वगुरु मार्ग का मील पत्थर – बुद्धत्व : प्रवीन गुगनानी

प्रवीन गुगनानी | भारत किसी समय मे विश्वगुरु यूं ही नहीं कहलाता था। भारत एक ऐसा देवदुर्लभ, बिरला, अनोखा राष्ट्र है जिसने कभी किसी राष्ट्र की सीमाओं पर हमला नहीं किया। कभी स्वयं की सीमाओं के विस्तार का प्रयास नहीं किया। साथ ही भारत एक ऐसा भी बिरला राष्ट्र है जो बिना आक्रमण ही विश्व भर मे अपनी सीमाओं को सांस्कृतिक माध्यम से बढ़ाने मे सफल रहा है। भारत ने अपने सांस्कृतिक देवदूतों के माध्यम से लगभग एक चौथाई विश्व को अपनी संस्कृति मे रंग दिया है। भारतीय संस्कृति को विश्वव्यापी रूप देने व विश्वगुरु के स्थान पर विराजित कराने मे सनातन धर्म की एक शाखा के रूप मे उपजे बौद्ध धर्म का आविर्भाव एक महत्वपूर्ण घटना रही है। सनातन मे या हिंदू धर्म मे विष्णु के नवे अवतार के रूप मे भगवान बुद्ध को गिना जाता है। लगभग 2600 वर्ष पूर्व सनातन से उपजा तथागत बुद्ध प्रवर्तित बोद्ध धर्म बाद मे वैश्विक सांस्कृतिक व राजनैतिक परिवर्तनों को जन्म देने का एक बड़ा कारण सिद्ध हुआ। बौद्ध धर्म को विश्व का तीसरा सबसे बड़ा वैश्विक धर्म बनाने मे बौद्ध तत्व बड़े ही महत्वपूर्ण रहे हैं। इस दिशा मे सबसे महत्वपूर्ण वह बात रही जिसमें भगवान बुद्ध ने कहा था कि – हम सब स्वतंत्रता की कामना करते हैंपर जो चीज मनुष्यों को अलग बनाती है वह है बुद्धि। पर स्वतंत्र मनुष्यों के रूप में हम अपनी अद्वितीय बुद्धि के उपयोग से स्वयं को और अपने विश्व को समझने का प्रयास कर सकते हैं। भगवान बुद्ध ने ने स्पष्ट कर दिया था कि उनके अनुयायी स्वयं उनकी बातों को सुन कर जस का तस न मान लें बल्कि उनका परीक्षण करेंजांच करें जैसे एक सुनार सोने की गुणवत्ता की करता है। उन्होने कहा था कि – यदि हमें अपने विवेक और रचनात्मकता का उपयोग करने से रोका जाता है तो हम मनुष्य होने का एक आधारभूत गुण खोते हैं। गौतम बुद्ध ने विश्व को पंचशील और निर्वाण का मार्ग दिखाया, यह मार्ग पहले की अपेक्षा आज ज्यादा व्यावहारिकसार्वलौकिक एवं सर्वाधिक उपयुक्त है। पिछले दिनों भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोधगया मे एक सभा को संबोधित करते हुये कहा था – कई भारतीय विद्वानों ने हिन्दुत्व पर बुद्ध के प्रभाव का विश्लेषण किया है। यहां तक कि जिस तरह आदि शंकर बुद्ध से प्रभावित हुए थेउनकी आलोचना की गई थी और शंकर को प्रच्छन्न बुद्ध” अर्थात शंकर के भेष में बुद्ध भी कहा गया था। सर्वश्रेष्ठ हिंदू दार्शनिक आदि शंकर बुद्ध से इतने प्रभावित थे। आमजन के लिए बुद्ध इतने श्रद्धेय थे कि जयदेव ने अपने गीत गोविंद’ में उनकी महाविष्णु के रूप में प्रशंसा की जो अहिंसा का पाठ पढ़ाने के लिए भगवान के रूप में अवतरित हुए। इसलिए बुद्ध के आगमन के पश्चात हिंदू बौद्ध के रूप मे व बौद्ध हिंदू के रूप मे समाहित हो गये। आज वे एक-दूसरे में पूरी तरह से घुलमिल गए हैं।

यह भी पढें   मधेश प्रीमियर लीग: काठमांडू रॉयल्स और बलानबिहुल सुपर किंग्स की जीत

        भारत की सांस्कृतिक सीमाओं के विस्तार मे व बिना शस्त्र ही विश्वविजयी होने मे प्रमुख योगदान दिया है तथागत गौतम बुद्ध द्वारा प्रचलित बौद्ध धर्म ने। भगवान बुद्ध ने ईसवी पूर्व 563 से ईसवी पूर्व 483 तक अपना यशस्वी जीवन जिया और बौद्ध धर्म को स्थापित किया। आज विश्व मे बौद्धो की की संख्या लगभग 200 करोड़ हो गई है। विश्व के सभी महाद्वीपों मे प्रचलित होकर यह एक विश्वधर्म के रूप मे स्थापित हो गया है। माना जाता है कि अकेले चीन मे ही 100 करोड़ से अधिक बौद्ध हैं जो चीन की जनसंख्या का 80% से अधिक है। आज वहां सभी बौद्ध ग्रन्थों का चीनी भाषांतर हो चुका है। दक्षिण पूर्वी एशिया मे तो बोद्ध धर्म एक प्रमुख धर्म बन चुका है। थाईलैंड एक घोषित बौद्ध राष्ट्र है, यहां बौद्ध विहारोंलंबे सुनहरे स्तूप,  बौद्ध वास्तुकला प्रमुख रूप से दिखती है।

      बोद्ध तीर्थ के रूप मे बोधगया बौद्ध बंधुओं के लिए एक तीर्थ स्थान बन गया है जहां की यात्रा करना विश्व भर के लगभग 200 करोड़ बोद्ध बंधुओं के लिये एक आशा भरा स्वप्न रहता है। बोधगया का महाबोधि मंदिर युनेस्को द्वारा विश्व विरासत के रूप मे घोषित कर दिया गया है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि भविष्य मे बोधगया समूचे विश्व की सांस्कृतिक राजधानी के रूप मे विकसित होगा।

      भारत के लिये भगवान बुद्ध के सांस्कृतिक महत्व को स्वामी विवेकानंद द्वारा तथागत बुद्ध के लिये कहे गए इन शब्दों से समझा जा सकता है – जब बुद्ध का जन्म हुआउस समय भारत को एक महान आध्यात्मिक गुरु की परम आवश्यकता थी।

भगवान बुद्ध कभी भी न वेदन जातिन पंडित और न ही परम्पराकभी किसी के आगे नहीं झुके। उन्होंने निर्भय होकर तर्कसंगत रूप से अपना जीवन बिताया। निर्भय होकर सच्चाई की खोज की और विश्व में सभी के लिए अगाध प्रेम रखने वाले ऐसे महामानव को विश्व ने पहले कभी नहीं देखा।

बुद्ध किसी भी अन्य धर्मगुरु से अधिक साहसी और अनुशासित थे।

बुद्ध पहले मानव थे जिन्होंने इस दुनिया को आदर्शवाद का एक पूरा तंत्र दिया। वे भलाई के लिए भले और प्रीत के लिए प्रीतिकर थे।

बुद्ध समानता के बहुत बड़े समर्थक थे। प्रत्येक व्यक्ति को आध्यात्मिकता प्राप्त करने का समान अधिकार है – यह उनकी शिक्षा है।

मैं व्यक्तिगत रूप से भारत को बौद्ध-भारत कहूंगा क्योंकि इस देश ने धार्मिक विद्वानों से बुद्ध द्वारा दिये गए सभी मूल्यों और शिक्षाओं को आत्मसात कर उन्हें यहाँ के साहित्य में दर्शाया।

हमारे भारत से उद्भव हुआ बौद्ध धर्म आज चीनजापानवियतनामथाईलैण्डम्यान्मारभूटानश्रीलंकाकम्बोडियामंगोलियातिब्बतलाओसहांगकांगताइवानमकाउसिंगापुरदक्षिण कोरिया, रूस, तुर्किस्तान, तजाकिस्तान एवं उत्तर कोरिया समेत कुल 18 देशों का प्रमुख धर्म धर्म है। नेपालअमेरिकाऑस्ट्रेलियाइंडोनेशियारूसब्रुनेईमलेशिया आदि देशों में भी करोड़ो बौद्ध निवासरत हैं। अनीश्वर वादी होने के बाद भी चीन मे तो बौद्ध धर्म को वहां के पांच प्रमुख मान्यता प्राप्त धर्मों मे स्थान प्राप्त है। चीन के पिछले दो हजार वर्षों का इतिहास बौद्ध विरासतों से ही भरा हुआ है। यद्द्पि यह भी सत्य है कि एक बौद्ध तिब्बती बालक को जब दलाई लामा ने पांचेन लामा घोषित किया तब उस बालक को चीनी शासन द्वारा अचानक गायब कर दिया गया व उसके बाद से वह बालक आज तक नहीं मिला। 1960 व 70 के दशक मे सांस्कृतिक क्रांति के मध्य चीनी शासन ने बड़ी संख्या मे बौद्ध स्थानों को नष्ट किया व हजारों बौद्ध भिक्षुओं और भिक्षुणियों को मौत के घाट उतार दिया या गायब कर दिया।

यह भी पढें   "पहलगाम का सच: दुश्मन बाहर है, लड़ाई घर के भीतर" - प्रियंका सौरभ

         स्वयं तथागत बुद्ध के बाद यदि किसी ने बुद्ध धर्म को विश्वस्तर पर स्थापित किया है तो वे हैं सम्राट अशोक। सम्राट अशोक ने 260 से 218 ई.पू. के मध्य बुद्धत्व को विश्वव्यापी होने की ओर अग्रसर किया।

          भगवान बुद्ध ने विद्वान होने से अधिक ज्ञानदान को प्रमुखता दी। करूणा, शील, मैत्री, सामाजिक भेद भाव मिटाने के साथ साथ  भगवान बुद्ध ने व्यक्ति का मुल्यांकन जन्म नहीं अपितु कर्म के आधार किया।

यह भी पढें   पाेखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण, नेपाल पर चीन का कर्ज-जाल

       सम्राट अशोक के पश्चात बाबासाहेब अंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाकर इसे भारत मे पुनर्स्थापित करने मे बड़ी भूमिका निभाई।

           विश्व के सर्वाधिक विकसित देशों मे से एक देश जापान मे बौद्ध धर्म 5वीं शताब्दी में कोरिया से होकर जापान मे स्थापित हुआ। आज बौद्ध धर्म जापानी समाज, संस्कृति व राजतंत्र का एक में एक महत्वपूर्ण प्रेरणास्त्रोत है।  

         पूर्वी तुर्किस्तान (झिनजियांग) मे तो बौद्ध धर्म ने एक बार समाप्त हो जाने के बाद अपना नवजीवन निर्मित किया है। तुर्किस्तान के काल्मिक मंगोलों के मठों को सांस्कृतिक क्रांति के दौरान नष्ट कर दिया गया था। ये सभी मठ आज अपने नववास्तु रूप मे सुशोभित हो रहे हैं। मंगोलिया

में हज़ारों बौद्ध मठ और विहार हुआ करते थे इन सभी को 1937 में स्टालिन के आदेश पर नष्ट कर दिया गया था। यहां भी बड़ी संख्या मे मठो पुनर्स्थापित किया गया है। इन देशों मे तिब्बतियों की सहायता से बौद्ध धर्म को मज़बूती के साथ पुनर्जीवित किया गया है। विश्व के कई देशों से कई नए भिक्षुओं को प्रशिक्षण के लिए भारत भेजा गया है हजारों  मठों का सामान्य ढंग से पुनर्निर्माण किया गया है। इस प्रकार बौद्ध धर्म तमाम झंझावातों से उबरते हुये आज सनातनी संस्कृति के राजदूत के रूप मे विश्व भर मे अपनी पताका फहरा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed