कुछ ही दिनों में स्थायी कमिटी मिटिङः प्रचण्ड
काठमांडू, ७ मई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि निर्धारित समय (वैशाख २५ गते) स्थायी कमिटी मिटिङ ना होने के पीछे आन्तरिक कमजोरी है । उनका कहना है कि तैयारी ना होने के कारण इससे पहले तय तिथि में मिटिङ नहीं हो पाया । लेकिन अध्यक्ष प्रचण्ड का कहना है कि अब एक–दो दिनों के भीतर ही मिटिङ होनेवाला है । बिहीबार संघीय संसद् भवन नयां बानेश्वर में पत्रकारों से बातचित करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उन्होंने कहा– ‘मुख्यतः गृहकार्य ना होने के कारण ही है, अब दो अध्यक्ष के बीच विचार–विमर्श कर एक–दो दिनों के भीतर ही मिटिङ आह्वान किया जाएगा ।’

