नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर १०९ हुई
काठमाडौं ।
नेपाल में कोरोनाभाइरस संक्रमित की संख्या १०९ हो गई है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार राष्ट्रिय जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला टेकु और कोशी अस्पताल विराटनगर के प्रयोगशाला में किए गए परीक्षण में सात और लोगों में कोरोनाभाइरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
मन्त्रालय के अनुसार संक्रमितमों में उदयपुर भुल्के का १८, ४५ और ६५ वर्षीय महिला और कपिलबस्तु का १७, १८ और १८ वर्ष का पुरुष है ।
पर्सा के छपकैया के ६२ वर्षीय पुरुष में भी कोरोना संक्रमण पुष्टि हुई है । उन सभी का स्वास्थ्य अवस्था सामान्य होने की जानकारी मन्त्रालय
स्वस्थ्य होकर घर पहुँचने वालों की संख्या ३१ है ।


