Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तर कोरिया विशाल परमाणु गोदाम का निर्माण कर रहा है । सेटेलाइट से हुआ खुलासा

 

उत्तर कोरिया एक विशाल स्टोरेज केंद्र का निर्माण कर रहा है, जिसका उपयोग परमाणु हथियारों को रखने और परीक्षण करने के लिए किया जा सकता है। राजधानी प्योंगयांग के पास स्थित सिल-ली में इस केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। यह खुलासा उपग्रह से ली गई तस्वीरों से हुआ। यह केंद्र इस साल के अंत में या 2021 की शुरुआत में तैयार हो जाएगा।

इसका इस्तेमाल किम जोंग उन द्वारा देश के परमाणु हथियारों के भंडार को बचाने और बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। यह किम और अमेरिका की वार्ता विफल होने के बाद किया जा रहा है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन और डोलप्रसाद अर्याल बीच मुलाकात

अमेरिकी सेंटर ने ली तस्वीरें: अमेरिका के सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज ने कहा कि इस सुविधा का निर्माण 2016 में शुरू हुआ था, जब उत्तर कोरिया, अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल बनाने में जुटा था। 1980 में बनाए गए एक अंडरग्राउंड हैंगर के आसपास ही नया निर्माण किया है। यहां पहले सिल-ली गांव हुआ करता था।

हाल ही में किम जोंग का नया वीडियो के सामने आने के बाद उन चर्चाओं को बल मिल रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा शख्स किम नहीं बल्कि उनका हमशक्ल है। हाल में किम की मौत की अफवाह उड़ी थी, जिसके बाद उत्तर कोरिया की मीडिया ने किम की नई तस्वीरें और वीडियो जारी किया था।

यह भी पढें   देवानगंज कांड: पीड़ित परिवार से वादाखिलाफी पर भड़का गुस्सा नेताओं ने जारी की संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति

खुफिया रिपोर्ट के अनुसार किम जोंग उन अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में हमशक्लों का इस्तेमाल करते रहे हैं। इससे पहले 2017 में भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें किम अपने दो हमशक्लों के साथ मिसाइल का परीक्षण देख रहे थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com