कोभीड 19 विराटनगर अस्पताल से दो हुए डिस्चार्ज

माला मिश्रा बिराटनगर । 1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर कोभीड 19 अस्पताल में उपचाररत दो कोरोना संक्रमित मरीज डिस्चार्ज हुए है । दोनो क्रमशः भोजपुर का 26 वर्षीय उपेंद्र राई व झापा का 40 वर्षीय मुजाईर आलम है ।दोनो को अस्पताल पर प्रांगण में फूलमाला देकर बिदाई दी गई ।
इससे पूर्व 6 और 8 कुल 14 लोग डिस्चार्ज हो चुके है । अब इस अस्पताल से कोरोना संक्रमण मरीज का डिस्चार्ज होने बालोकी संख्या 16 हो गई है ।

