बर्दीवास : हत्या का फरार आरोपी प्रहरी हिरासत में
बर्दिवास ।
महोत्तरी के गौशाला नगरपालिका–५ का २५ वर्षीय अरुणकुमार साह को प्रहरी ने हिरासत में ले लिया है
साह अपने पडाेसी गौशाला नगरपालिका –४ बिर्ता के ४६ वर्षीय दिलीप ठाकुर की हत्या कर के तीन दिन से फरार था जिसे बुधबार प्रहरी ने हिरासत में लिया है । यह जानकारी ईलाका प्रहरी कार्यालय गौशाला के प्रहरी निरीक्षक प्रकाश रेग्मी ने दी है ।
साह और ठाकुर गत रविवार (वैशाख–२८ गते) दिन में ही शराब नशे में एक दूसरे से लडते हुए मकई के खेत में चले गए थे जहाँ साह ने बाँस की लाठी से ठाकुर पर प्रहार किया जिसमें ठाकुर की मौत हो गई । घटना के बाद से ही साह फरार था जिसे बुधवार को हिरासत में ले लिया गया ।

