यूनीसेफ ने दी चेतावनी, अगले 6 महीनों में हर दिन 6 हजार बच्चों की जा सकती है जान
संयुक्त राष्ट्र, पीटीआइ।
संयुक्त राष्ट्र के संगठन यूनिसेफ ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस के कारण अगले 6 महीनों में हर दिन 6 हजार बच्चों की जान जा सकती है। कोरोना महामारी की वजह से पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं ना मिलने से बच्चों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है जिसके गंभीर नतीजे भी देखने को मिल सकते हैं। यूनिसेफ ने इसे लेकर ही आशंका जताई है। संगठन का कहना है कि बाल मृत्यु का ये आंकड़ा कोरोना के कारण हो रही मौतों से अलग होगा।

