Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय सेना प्रमुख के बयान पर नेपाली सेना उपयुक्त समय पर जवाब देगी

 

नेपाल सेना ने कहा है कि भारतीय सेना प्रमुख मनोज नरभाने ने जो विवादित बयान दिया है कि नेपाल ने किसी अन्य देश के इशारे पर लिपुलेक के मुद्दे को उठाया है उसे हम ‘जानकारी’ में रख रहे हैं। साथ ही जंगी अड्डा स्रोत ने कहा है कि नेपाल सेना समय पर जवाब देगी ।

शुक्रवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए, नरभाने ने दावा किया कि भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए खोदी जा रही सड़क पर कोई विवाद नहीं है। इस विषय पर नेपाल के सेनाध्यक्ष पूर्णचंद्र थापा उचित मंच पर इस मुद्दे पर अपने आधिकारिक विचार व्यक्त करेंगे।

यह भी पढें   नेपाल इंवेस्टमेंट मेगा बैंक के अध्यक्ष पृथ्वीबहादुर पाँडे को जमानत पर रिहा

भारत द्वारा दार्चुला में  सड़क का निर्माण करने के बाद से नेपाल अपनी नाराजगी व्यक्त करता आया है और इसका तीव्र विरोध हो रहा है।

घटना के बाद, सशस्त्र पुलिस बल ने कालापानी के पास एक बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) स्थापित किया है और नेपाल सेना ने भी रेकी के लिए एक विशेष दल को दार्चुला भेजा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com