धुलिखेल अस्पताल में नवजात शिशू की मां की निधन, कोरोना–संक्रमण की आशंका, रिपोर्ट आना बांकी
काठमांडू, १६ मई । काभ्रे जिला धुलिखेल अस्पताल में एक नवजात शिशू की मां का निधन हो गया है । आशंका की जा रही है कि कई महिला कोरोना वायरस संक्रमित तो नहीं थी ? इसी आशंका में उनका स्वाब निकाल कर परीक्षण किया जा रहा है ।
प्राप्त घटना विवरण अनुसार सिन्धुपाल्चोक जिला बा¥हबिसे निवासी २९ वर्षीया महिला स्वास प्रश्वास संबंधी समस्या होने के कारण गत बिहीबार अस्पताल में भर्ती हुई थी । मृतक महिला वही है, जिन्होंने ९ दिन पहले काठमांडू स्थित त्रिवि शिक्षण अस्पताल में एक शिशू का जन्म दिया था । उसके बाद परिवारों ने उनको अपने घर ले गया ।
कहा जाता है कि बा¥हबिसे स्थित घर में जब उनमें स्वाश–प्रश्वास संबंधी समस्या दिखाई दी तो उनको धुलिखेल अस्पताल लाकर भर्ती की गई थी । अस्पताल ने कहा है कि महिला की निधन होने के बाद अस्पताल में उच्च सतकर्ता अपनाई गई है और स्वाब निकालकर धुलिखेल स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया है, उसका रिपोर्ट आना बांकी है । इधर अस्पताल में आकस्मिक कक्ष शील किया गया है ।

