प्रधानमन्त्री ओली ने भारत से किया प्रश्न– सत्यमेव जयते या सिंहमेव जयते ?
काठमांडू, १९ मई । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने पड़ोसी देश भारत के साथ प्रश्न किया है कि भारतीय नीति ‘सत्यमेव जयते’ है या ‘सिंहमेव जयते’ ? मंगलबार आयोजित संसद् बैठक में सीमा अतिक्रमण संबंधी प्रसंग में चर्चा करते हुए उन्होंने इसतरह का सवाल उठाया है ।
संसद् बैठक में प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘भारतीय प्रतीक चिन्ह में चार मुँहवाले सिंह है और उसके नीचे लिखा गया है कि सत्यमेय जयते । मैं भारत से सवाल करने जा रहा हूँ कि आप सत्यमेव जयते मानते हैं या सिंहमेव जयते ? जारी नयां नक्सा संबंधी चर्चा करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने अतिक्रमित नेपाली भूमि वापस के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त किया और आगे कहा– ‘विगत लम्बे समय से भारत ने यहां (कालापानी, लिपुलेख) कब्जा किया है । आज हम लोगों ने लिम्पियाधुरा, लिपुलेक और कालापानी को समेटकर हम लोगों ने नयां नक्सा जारी किया है । यह ऐतिहासिक निर्णय है । जिस दिन नेपाल का निशान छाप सहित सम्पूर्ण जगह नयां नक्सा प्रतिस्थापन किया जाएगा, उस दिन हम लोग दीपावली मनाएंगे ।’

