Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मकई खेत में अज्ञात महिला का शव बरामद

 

राजेश शर्मा ,अररिया

अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पोसदहा पंचायत के पुलहा आदिवासी बस्ती वार्ड संख्या 12 में मकई के खेत से एक अज्ञात महिला का सड़ागला शव बरामद हुआ है । शव को देखने से पता चलता है कि महिला की हत्या छुरा घोप कर की गयी है महिला के  बगल में ही छुरा फेका मिलने व महिला के पेट पर छुरा घोपने निशान दिखने से हत्या छुरा घोप कर हत्या करने की बात पर बल मिलता है। महिला का शव इस कदर सड़ गल गया है कि शव को देखकर पहचान पाना मुश्किल हो रहा है कि कहा कि है वही अगल बगल गांव में काफी दूर तक शव के सड़ गल जाने के पश्चात दुर्गंध आ रही थी ।

यह भी पढें   विश्व रक्तदाता दिवस 2026 के अवसर पर बीरगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन

महिला देखने से शादीशुदा लगती है स्पष्ट रूप से पता चलता है कि महिला की हत्या 10 से 12 दिनों पूर्व कर मकई के खेत मे फेक दिया गया था जिसकी भनक किसी को नही लगी । लाश से दुर्गन्ध निकले के बाद ग्रामीणों ने मकई के खेत में जा कर देखा । जिसे देखने के बाद ग्रामीणों ने आज बथनाहा व नारपरगंज पुलिस को जानकारी दिया । जानकारी मिलने के बाद बथनाहा ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन व नरपतगंज थाना अध्यक्ष सुनील सिंह सदल बल पहुंचकर जांच किया तथा जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *