Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विवादों के घेरें में मरवैता की नियुक्ति

 

सरकार ने चलचित्र विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र मरवैता उर्फपप्पूू को नियुक्त करने से नेपाली फिल्म जगत में हलचल मच गई। अब तक बोर्ड पर सिर्फकाठमाण्डू के कुछ खास लोगों का ही दबदबा था। इस क्रम को भंग करते हुए सरकार ने भोजपुरी मैथिली फिल्मों के एक अभिनेता और निर्माता को चलचित्र विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया। स्वाभाविक था विरोध तो होना ही था। बोर्ड पर अपना आधिपत्य जमाने के लिए कुछ दिनों से आन्दोलन करने वाले नेपाली फिल्मकारों ने सरकार के इस निर्ण्र्ााका विरोध किया। इनका तर्क था कि मरवैता बाहरी हैं और उनका नेपाली चलचित्र से कोई लेना देना नहीं है।
लेकिन अध्यक्ष बने मरवैता ने साफ साफ बता दिया कि जब नेपाली फिल्मों के लोग देश में संघीयता और पहचान के इतने लम्बे संर्घष्ा के बाद भी मधेशी कलाकार को स्वीकार नहीं करेगी तो मधेश के जिलों में भी नेपाली फिल्मों पर रोक लग सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें काम करने का मौका दिया जाना चाहिए और तब वो कुछ कर के दिखा सकते हैं। मरवैता ने कहा कि यदि उन्हें काम नहीं करने दिया गया तो आने वाले दिनों में इसका सीधा अस्र राष्ट्रीय राजनीति पर पडÞ सकता है और इसी मुद्दे से मधेश में अलगाववाद हावी हो सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed