कोरोना से नेपाल में हुई पाँचवी मौत, औपचारिक घोषणा बाकी ।
१४ जेठ, काठमाडौं ।
कोरोना भाइरस (कोभिड–१९) के कारण ललितपुर में १ व्यक्ति की मृत्यु हुई है । इस के साथ ही नेपाल में कोरोना से मरने वालों की संख्या पाँच हो गई है ।
ललितपुर महानगरपालिका-२२ के ५७ वर्षीय पुरुष का किष्ट अस्पताल में कोरोना संक्रमण के कारण बुधबार शाम निधन हुआ है।
यद्यपि, कोरोना के कारण मृत्यु होने की औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है । ।


