अमेरिका चीन के खिलाफ शामिल हुआ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ग्रुप में
वाशिंगटन, प्रेट्र।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल के लिए अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय पैनल से हाथ मिलाया है ताकि इसके गाइडलाइंस निर्धारित कर सके। इससे पहले ट्रंप प्रशासन द्वारा इस आइडिया को खारिज कर दिया गया था। व्हाइट हाउस के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर माइकल क्रैटसियोस ( Michael Kratsios) ने गुरुवार को एपी से बताया कि चीन द्वारा टेक्नोलॉजी में हेर-फेर के रिकॉर्ड के खात्मे के लिए इस तरह के साझा लोकतांत्रिक सिद्धांतों को स्थापित करना महत्वपूर्ण है।
नागरिक स्वतंत्रता को खतरा पैदा करने वाले चीन द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों में से एक टेक्नोलॉजी में हेर-फेर करना शामिल है। माइक्रोसाफ्ट, गूगल और एपल जैसी अमेरिकी टेक कंपनियां भी इस बात को लेकर गंभीर हैं कि AI के इस्तेमाल के लिए उन्हें कौन से गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

