Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमसीसी संबंधी अंतिम निर्णय संसद् से

 

काठमांडू, ३० मई । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) सचिवालय बैठक ने निर्णय किया है कि संसद में विचाराधिन एमसीसी सम्झौता संबंधी अंतिम निर्णय संसद् से ही किया जाएगा । नेकपा को कहना है कि मुद्दा संसद् में विचाराधीन है, संसद् जो कहेगा, वही होगा । नेकपा को यह भी कहना है कि अगर संसद् से एमसीसी पास नहीं होगा तो बजेट की अनुसूची परिवर्तन किया जाएगा ।
सचिवालय बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा कि बजेट में एमसीसी के संबंध में रखा गया अनुसूची संबंधी विषयों को लेकर बहस हो गया है । उन्होंने आगे कहा– ‘अगर संसद् से एमसीसी अनुमोदन नहीं होगा तो सरकार के द्वारा आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी ।’ नेता श्रेष्ठ को यह भी कहना है कि एमसीसी के संबंध में पार्टी द्वारा गठित कार्यदल के सुझाव अनुसार आगे बढ़ने के लिए सचिवालय बैठक तैयार है, इसके लिए पुनः सचिवालय बैठक आयोजन किया जाएगा । स्मरणीय है, एमसीसी संबंधी विषयों को लेकर राजनीतिक वृत्त में काफी चर्चा–परिचर्चा हो रही है । कई इसके पक्ष में है तो कई विरोध में ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com