Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा के रामबाबु महतो बिजली से बचने के लिए भागे लेकिन गिरने से हो गई मौत

 

वीरगंज, ३० मई । पर्सा जिला पर्सागढी नगरपालिका–२ बहुअर्वा निवासी ४२ वर्षीय रामबाबु महतो अपने ही घर नजदीक में रहे बगिचा में बैठक कर रहे थे, मौसमी हालत को देखकर उनको लगा के अब उनके ऊपर बिजली गिरने वाली है । इसीलिए वह बिजली से बचने के लिए अपनी घर की ओर भागने लगे, लेकिन घर पहुँचने से पहले ही वो गिर गए । इसी कारण उनकी मौत हो गई है । स्थानीयबासियों की यही आशंका है ।
पर्सा पुलिस का भी कहना है कि महतो का निधन के पीछे संभावित कारण यही है । लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बांकी है । पर्सा जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता डीएसपी वीरेन्द्र बहादुर शाही ने कहा है कि मृत्यु का कारण पता नहीं है, अनुमान है कि बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई है । मृतक महतो का शव पोस्टमार्टम के लिए नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल पहुँचाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com