संविधान संशोधन विधेयक पुनः कार्यसूची में, आज संसद् में पेश करने की तैयारी
काठमांडू, ३१ मई । संसद् सचिवालय ने संविधान संशोधन संबंधी विधेयक को पुनः कार्यसूची में रखा है । आज आयोजन होनेवाला प्रतिनिधिसभा बैठक में उसको पेश करने की तैयारी है । सचिवालय के अनुसार कानून मन्त्री डा. शिवमाया तुम्बाहाङफे की ओर से संशोधन विधेयक संसद् में पेश करने की कार्यसूची बनी है ।
जारी नेपाल का नयां नक्सा और उसको संविधान में व्यवस्थित अनुसूची अनुसार परिवर्तन के लिए संविधान संशोधन होने जा रहा है । गत बुधबार आयोजित संसद् बैठक में ही इसको पेश करने की तैयारी थी । लेकिन लेकिन प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस द्वारा कहने पर इसको उस समय हटाय गया था । नेपाल सरकार ने लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेक को समेटकर नयाँ नक्सा जारी करने के कारण संविधान संशोधन अनिवार्य हो गया है । लेकिन तराई–मधेश केन्द्रत राजनीतिक दलों का कहना है कि संविधान के प्रति उन लोगों की भी असंतुष्टियां है, उसको भी समेटकर संविधान संशोधन किया जाए ।
लेकिन इसके लिए सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) तैयार नहीं दिखाई दे रही है । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस मधेशवादी दल जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में तो दिखाई दी है, लेकिन अभी तक कांग्रेस और जनता समाजवादी के बीच इसके संबंध में कोई भी सहमति नहीं बनी है ।संसद् बैठक आज ११ बजे के लिए तय है ।

