Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टि्वटर मे प्रधानमन्त्री ने गैस मूल्यवृद्धि का बचाऊ किया, छात्र सडक पर, मूल्यवृद्धि वापस ।

 

२ फागुन, काठमाण्डू । सरकार ने रसोई गैस में किया गया मूल्यवृद्धि वापस लिया है । मूल्यवृद्धि विरुध चौतर्फी विरोध होने के साथ–साथ प्रतिपक्षी विद्यार्थी संगठन भी आन्दोलन में उतर आए थे । इसी अवस्था को मध्यनजर करते हुए प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने आज वाणिज्य सचिव तथा आयल निगम के अन्य पदाधिकारी को मूल्यवृद्धि कार्यान्वयन न करने के लिए आग्रह किया है । समाचार स्रोत के अनुसार पूर्व तैयारी बिना ही मूल्यवृद्धि करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमन्त्री डा. भट्टराई वाणिज्य सचिव प्रति आक्रोसित थे ।
विशेषतः प्रतिपक्षी दल सम्वद्ध विद्यार्थी संगठनों के द्वारा मूल्यवृद्धि के विरुद्ध आज सुबह से ही प्रदर्शन हो रहा था । उन लोगों ने राजधानी काठमांडू के सभी कैम्पस के आगे और शहर के विभिन्न स्थानों में प्रदर्शन किया है । विद्यार्थी संगठनों का भी कहना था कि सरकार ने बिना तैयारी ही मूल्यवृद्धि किया है । रसोई गैस में भारी मूल्यवृद्धि करने के कारण सरकार ने आमसर्वसाधारण और विद्यार्थियों का जनजीवन और कष्टकर बना दिया है । लेकिन इधर प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने अपने प्रतिरक्षा करते हुए अपने ट्वीटर एकान्ट में का कहना था कि मूल्यवृद्धि ने आमसर्वसाधारण को कोई भी असर नहीं पडेÞगा । उन्होंने यह भी कहा था कि सर्वसाधारणों द्वारा प्रयोग किए जानेवाले रसोई गैस सिलन्डर में थोड़ा ही मूल्यवृद्धि किया है ।
सरकार ने कल मंगलबार रसोई गैस में प्रतिसिलिन्डर ६३० रुपये मूल्यवृद्धि किया था । इस में आमसर्वसाधारण के लिए ५५० रुपये अनुधान की व्यवस्था भी है । जिसके लिए सरकार ने सम्पूर्ण व्यवसायी को घरायसी प्रयोजन के लिए लाल और व्यवसायी प्रयोजन के लिए निला रंग के दो प्रकार की सिलिन्डर प्रयोग करके के लिए आग्रह किया गया था । लेकिन सभी व्यवासायी के द्वारा ऐसा नहीं करने पर अभी यह निर्णय पूर्ण रुप में लागू होने की अवस्था नहीं है । प्रधानमन्त्री बाबुराम भट्टराई ने आज ट्विटर के माध्यम से दिये अपने सन्देश लिखा हे कि गैस के ंल्य मे बृद्धि से सर्वसाधारण को कोइ समस्या नही होगा ।
उन्होने लिखा है कि गैस का मुल्य आम उपभोक्ता के लिये १५ सय ५० और व्यावसायिक तथा औद्दोगिक प्रयोगकर्ता के किये २१ सय रुपैया कायम किया गया है । गैस के मूल्यवृद्धि के विरोध मे आज छात्रो ने देश भर मे आन्दोलन ही कर रखा है इसपर प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने आम उपभोक्ता और व्यवसायी को अलग अलग मूल्य निर्धारण करने का दाबा किया है ।

यह भी पढें   रौतहट में एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की

बुधबार सबेरे श्रीकृष्ण लामा को ट्वीट करते हुये प्रधानमन्त्री भट्टराई ने लिखा है,- ‘गैस का मुल्य आम उपभोक्ता (लाल) को रु १५५० और व्यवसायिक प्रयोगकर्ता (नीला) को रु २१०० होने से जनता को कोइ हानी नही होगा । इसमे कोई भ्रम नही हो ।’

प्रधानमन्त्री भट्टराई ने आज बुधबार सवेरे गैस के मूल्य के बारेमे तीन ठो ट्वीट किया है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *