Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जेष्ठ १५ गते निर्वाचन के लिए सहमति, सरकार राजनीतिक दल बाहर से।

 

काठमांडू, ११ फरवरी । प्रमुख चार राजनीतिक दल एमाओवादी, नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले और मधेशी मोर्चा के बीच भावी सरकार, राजनीतिक दल बाहर से (स्वतन्त्र व्यक्ति) बनाने के लिए सहमति बनी है । आज सुबह नयाँ बानेश्वर स्थित सेना समायोजन विशेष समति कार्यालय मे हुए बातचित में दलों के बीच ऐसी सहमति बनी है । लेकिन भावी प्रधानमन्त्री कौन बनेगा ? इस में कोई भी सहमति नई बन पाई है ।
राजनीतिक दल का कहना है कि इस बारे में वे लोग पहले राष्ट्रपति के साथ छलफल करेंगे, उसके बाद ही प्रधानमन्त्री के लिए स्वतन्त्र व्यक्ति की खोजी हो जाएगी । इसके साथ–साथ प्रमुख दल के बीच आगामी जेष्ठ १५ गते नयाँ संविधानसभा निर्वाचन करने की विषय पर भी सहमति बनी है । राजनीतिक दलों का यह भी मनना है कि यह दोनो विषय में आज ही साम राष्ट्रपति के साथ होने वाले संयुक्त भेटवार्ता में छलफल होगी, तब नया सरकार और निर्वाचन के विषय में औपचारिक सहमति बनेगा । पिछले बार राजनीतिक दलों के बीच बनी इस सहमति के बाद सरकार के विरुद्ध सडक आन्दोलन में रहे प्रतिपक्षी दल भी आन्दोलन स्थगित करने की मनस्थिति में पहुँच गया है ।
प्रमुख चार दल के बैठक के बाद एमाओवादी उपाध्यक्ष तथा परराष्ट्रपति नारायणकाजी श्रेष्ठ ने पत्रकारों के बीच कहा है– ‘आगामी जेष्ठ १५ गते नया निर्वाचन कराने के लिए राजनीतिक दलों के बीच सहमति बनी हैं । आज ही साम इस के बारे में राष्ट्रपति के साथ छलफल होगा और ठोस निष्कर्ष बाहर आएगा ।’ सुबह सम्पन्न चार दल की संयुक्त बैठक में एमाओवादी द्वारा आगे बढाया गया प्रधानन्यायाधशी के नेतृत्व बारे में भी छलफल हुआ था । लेकिन बहालवाला प्रधानन्यायाधीश, पूर्वन्यायाधीश और अन्य स्वतन्त्र व्यक्ति किस के नेतृत्व में सरकार बनाया जाए, इस के बारे में कोई भी सहमति नहीं बन पाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed