Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जेष्ठ मे ही निर्वाचन होगा : प्रधानमन्त्री

baburam bhattrai
 
baburam bhattrai
baburam bhattrai

काठमांडू । प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने आगामी जेष्ठट महना के भितर ही नयाँ निर्वाचन होने का दावा किया है । उनका कहना था कि जेष्ठ के भीतर ही सभी दलों के बीच नयाँ निर्वाचन के लिए सहमति बन सकती है । अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग द्वारा अपने २३वें स्थापना दिवस के अवसर पर आइतबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री डा. भट्टराई ने कहा– मुलुक को निकास देने के लिए सभी दलों की बीच कुछ ही दिनों में सहमति बनेगा और जेष्ठ में निर्वाचन हो जाएगा ।
इसी अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार मुक्र राज्य संयन्त्र निर्माण और लोकतन्त्र संस्थागत करने के लिए राजनीतिक दल इकठ्ठा होकर बढना ही आज की आवश्यकता है । उन्होंने बताया– भ्रष्टाचार को जड़ से ही हटाना है और समाज को पक्षपात, भेदभाव और शोषण से मुक्त करना है । अगर हम लोग ऐसा नहीं कर सकते तो नेपाल का विकास वर्षों तक नहीं हो सकता । प्रधानमन्त्री डा. भट्टाराई ने यह भी आरोप लगाया कि हाल प्रतिपक्ष में रहे दलों के द्वारा विगत में बहुत्सा भ्रष्टाचार हुआ है । उन्होंने बताया– विगत में जो लोग सरकार में थे और भ्रष्टाचार करते थे, वही लोग आज वर्तमान सरकारको बदनाम करने के लिए भ्रष्टाचारी बता रहे है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed