Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो दिन मे चुनावी सरकार बनने का प्रधानमन्त्री का दावा ।

 

विराटनगर, १४ फरवरी । प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने दो दिन के अन्दर सहमतीय चुनावी सरकार गठन होने का दावा किया है । प्रधानमन्त्री डा. भट्टराई का कहना है कि राजनीतिक दल प्रधानन्यायाशीध के नेतृत्व में ही सहमतीय सरकार के लिए राजी हो जाएँगे और इसके लिए प्रयास भी जारी है ।
विराटनगर में आज पत्रकारों से बातचित करते हुए उन्होंने कहा– नयी सरकार बनाने के लिए प्रयास जारी है, सभी दल भी सकारात्मक है । कल–परसो तक नया सरकार निर्माण हो सकता है । प्रधानमन्त्री डा. भट्टराई ने कहा कि प्रधानन्यायधीश के नेतृत्व में चुनावी सरकार गठन करने के सिवा और कोई भी रास्ता नहीं है । उनका कहना था कि विश्व के किसी भी देश में संसद से निर्वाचित प्रधानमन्त्री निर्वाचन करता है, लेकिन नेपाल में प्रतिपक्षी दलों के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है ।
इसी तरह इधर आज ही सुबह प्रमुख चार दल के कुछ शीर्ष नेता और राष्ट्रपति डा. रामवरण यादव के बीच भी नया सरकार गठन प्रक्रिया को लेकर बातचित हुइ है । वह बातचित बिना निष्कर्ष खत्म होने के कारण कोई ठोस निर्णय तो नहीं हो पाया है लेकिन समाचार स्रोत बताते है कि सभी दल प्रधानन्यायाधीश के नेतृत्व में नये सरकार गठन के लिए सकारात्मक है ।
स्मरणीय है, आगामी जेष्ठ महिना में नया संविधानसभा का निर्वाचन कराने के लिए प्रमुख राजनीतिक दल नयी सरकार गठन की प्रयास में लगी हुई है । लेकिन दलों के बीच सहमति नहीं बन पाने के कारण निर्वाचन होगा ही, कहना मुश्किल है । और नयी सरकार बन भी जाए, तो भी जेष्ठ में ही निर्वाचन के लिए कानुनी अड्चन से लेकर अन्य भौतिक पूर्वाधार और निर्वाचन सम्बन्धी वातावरण उपयुक्त नहीं दिखाइ देता ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed