प्रदेश नं. २ में ६० नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी
जनकपुरधाम, ३१ मई । प्रदेश नं. २ में आज (आइतबार) ६० नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । आज पहचान में आए संख्या अनुसार सबसे अधिक रौतहट में २९ नयां व्यक्ति हैं । इसीतरह धनुषा में २१ और सर्लाही १० नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार रौतहट जिला स्थित दुर्गाववती क्वारेन्टाइन में रहे ८, मदरसा क्वारेन्टाइन में रहे १० और गौर क्वारेन्टाइन में रहे ११ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । इसीतरह इसीतरह धनुषा जिला स्थित मुखियापट्टी मुसहरनिया क्वारेन्टाइन में रहे ११, गोपाल धर्मशाला में रहे ९ और गणेशमान चारनाथ नगरपालिका निवासी १ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया है ।
सर्लाही जिला स्थित हरिपुर नगरपालिका में ७ और ब्रह्मपुरी नगरपालिका में ३ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । स्मरणीय है, संघीय सरकार स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने इस तथ्यांक को अभी तक पुष्टी नहीं की है ।

