Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान संशोधन विधेयक संसद् बैठक में पेश

 

काठमांडू, ३१ मई । जारी नयां नक्सा के अनुसार संविधान की अनुसूची ३ संशोधन के लिए सरकार द्वारा पेश संविधान संशोधन विधेयक संसद् बैठक में पेश किया गया है । आज आइतबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक में कानून मन्त्री डा. शिवमाया तुम्बाहाङफे ने विधेयक को संसद् में पेश किया है ।
नयां नक्सा और उसको संविधान में व्यवस्थित अनुसूची परिवर्तन के लिए संविधान संशोधन होने जा रहा है । गत बुधबार आयोजित संसद् बैठक में ही इसको पेश करने की तैयारी थी । लेकिन प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस द्वारा कहने पर इसको उस समय हटाय गया था । नेपाल सरकार ने लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेक को समेटकर नयाँ नक्सा जारी करने के कारण संविधान संशोधन अनिवार्य हो गया है ।
प्रतिनिधिसभा में प्रतिनिधित्व करनेवाले सभी पार्टी सैद्धान्तिक रुप में संविधान संशोधन के लिए तैयार हैं, इसीलिए निश्चित है कि सरकार द्वारा पेश यह विधेयक पास हो जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *