दाङ में दो स्वास्थ्यकर्मी में कोरोना संक्रमण पुष्टी
काठमांडू, १ जून । दाङ जिला स्थित राप्ति स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान घोराही ही में कार्यरत दो स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । यहां गत शनिबार पीसीआर विधि से कोरोना परीक्षण किया गया था, जहां ९ लोगों में कोरोना पुष्टी हुई थी । उसमें से २ व्यक्ति स्वास्थ्यकर्मी हैं ।
संक्रमित चिकित्सक जनता मावि गढवा में परिचालित थे । वे लोग राप्ति गांवपालिका–८ निवासी ३६ वर्षीय पुरुष और लमही नगरपालिका–१ निवासी ४० वर्षीय पुरुष हैं । उन लोगों को क्वारेन्टाइन में रखा गया है ।

