Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बॉलीवुड को एक और धक्का, नहीं रहे मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद ख़ान

 

बॉलीवुड से एक और बुरी ख़बर आयी है। मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद ख़ान का निधन हो गया है। वाजिद अपने जोड़ीदार साजिद ख़ान के साथ मिलकर साजिद-वाजिद के युगल नाम से फ़िल्मों में संगीत की रचना करते थे। साजिद-वाजिद ने सलमान ख़ान की कई फ़िल्मों में हिट म्यूज़िक दिया है। वाजिद के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गयी है। उन्हें याद करने और श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।

Wajid Khan of Salman Khan's favourite music director duo Sajid ...

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 42 साल के वाजिद का निधन सोमवार तड़के मुंबई के एक अस्पताल में हुआ। रिपोर्ट में म्यूज़िक कंपोज़र सलीम मर्चेंट के हवाले से बताया गया कि वाजिद चेम्बूर के सुराना अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से भर्ती थे, जहां उनकी हालत बिगड़ती चली गयी- ”उन्हें कई समस्याएं थीं। उन्हें किडनी की समस्या थी। कुछ वक़्त पहले उनका ट्रांसप्लांट हुआ था। हाल ही में उन्हें किडनी संक्रमण का पता चला था। पिछले चार दिनों से वो वेंटिलेटर पर थे। उनकी हालत ख़राब होती चली गयी। किडनी संक्रमण से शुरुआत हुई और फिर हालत गंभीर होती गयी।”

यह भी पढें   ट्रेड यूनियन खत्म करने के फैसले का जसपा ने किया विरोध, सरकार तानाशाही की ओर बढ़ने की आशंका

Wajid Khan: "Working for Salman Khan is always fun ...

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रही है कि वाजिद ख़ान को बाद में कोरोना वायरस का संक्रमण भी हो गया था। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। वाजिद ख़ान ने साजिद के साथ 1998 की फ़िल्म प्यार किया तो डरना क्या से बतौर म्यूज़िक कंपोज़र अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद सलमान के साथ उन्होंने कई फ़िल्में कीं। गर्व, तेरे नाम, तुमको ना भूल पाएंगे, पार्टनर और लेटेस्ट दबंग फ्रेंचाइजी। वाजिद ने कुछ फ़िल्मों में प्लेबैक सिंगिंग भी की। सलमान के लिए उन्होंने मेरा ही जलवा, फेविकोल से और अक्षय कुमार के लिए चिंता ता चिंता चिंता आवाज़ गाने में आवाज़ दी थी।

यह भी पढें   ट्रंप द्वारा पत्रकारों के लिए आयोजित कार्यक्रम में चली गोली

Music Director Sajid–Wajid Songs - Movies - Song Lyrics ...

लॉकडाउन में रिलीज़ हुए सलमान के गाने प्यार करो ना और भाई भाई का संगीत वाजिद नेे साजिद के साथ मिलकर दिया था। यह गाना यू-ट्यूब पर रिलीज़ हुआ। वाजिद ने जोड़ीदार साजिद के साथ सिगिंग रिएलिटी शो सारेरामापा 2012 और सारेगामापा सिंगिंग सुपरस्टार में मेंटॉर का काम किया था।

Sajid-Wajid partner TM Talent Management for exclusive ...

आईपीएल के चौथे सीज़न के लिए दोनों ने थीम सॉन्ग धूम धूम धूम धड़ाका कंपोज़ किया था, जिसे वाजिद ने ही आवाज़ दी थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *