Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अश्वेत व्यक्ति फ्लॉयड की मौत के बाद लगातार व्‍हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन

 

अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद कई राज्‍यों में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। कई जगह ये प्रदर्शन हिंसक भी हो गए। न्‍यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, व्‍हाइट हाउस के बाहर भी प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। अमेरिका में प्रदर्शन न्यूयॉर्क से लेकर टुल्सा और लॉस एंजिलिस तक हो रहा है। जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ते तनाव के बीच वाशिंगटन में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

यह भी पढें   सरकार ने पूर्व प्रधानन्यायधीश चोलेन्द्रशमशेर को ‘गुण्डागर्दी’ की शैली में किया गिरफ्तार – ऐन महर

पुलिस हिरासत में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन के दौरान ह्यूस्टन शहर में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के हवाले से आइएएनएस ने जानकारी दी की ह्यूस्टन पुलिस ने रविवार सुबह ट्वीट किया कि विभिन्न अपराधों को लेकर 100 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

भूमिगत बंकर में ले जाए गए ट्रंप

वाशिंगटन में शुक्रवार रात व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शनकारियों के एकत्र होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस के भूमिगत बंकर में ले जाया गया। द न्यू यॉर्क टाइम्स के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है। ट्रंप को ऊपर आमे से पहले एक घंटे से भी कम समय के लिए वहां मौजूद थे। शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने व्हाइट हाउस की ओर रुख किया। सिक्रेट सर्विस और संयुक्त राज्य अमेरिका पार्क पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका।

यह भी पढें   जीकेसी की नई ग्लोबल वर्किंग कमिटी घोषित: नेपाल सहित कई देशों और भारतीय राज्यों को मिली जिम्मेदारी

क्या है मामला

गौरतलब है कि यह प्रदर्शन पिछले दिनों जॉर्ज फ्लोयड नाम के एक अश्वेत व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत को लेकर हो रहा है। फ्लोयड की गर्दन पर श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा घुटना रखे जाने का वीडियो सामने आया था। इस  वीडियो में दिखता कि पुलिसअधिकारी अपने घुटने से लगभग आठ मिनट व्यक्ति की गर्दन दबाए रखता है। इस दौरान अश्वेत व्यक्ति सांस रुकने की बात कहता नजर आता है। इसे लेकर लोगों में काफी रोष है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com