Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना कहर के बीच अच्छी खबर, कोरोना हो रहा है कमजोर, वैज्ञानिकों का दावा

 

कोरोना महामारी से लड़ रहे देशों के लिए अच्छी खबर है। इटली के शीर्ष डॉक्टरों ने दावा किया है कि कोरोना वायरस अपनी क्षमता खो रहा है और यह दो महीने पहले जितना घातक नहीं रह गया है। लोम्बार्डी के सैन रैफेल अस्पताल के प्रमुख अल्बर्टो जंग्रिलो ने कहा कि कोरोना की घटती क्षमता लोगों के लिए राहत भरी खबर है। क्लीनिकल रूप से कोरोना वायरस अब इटली में मौजूद नहीं है। पिछले 10 दिनों की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे पता चलता है कि वायरस दो महीने पहले की तुलना में अब कमजोर पड़ रहा है।

यह भी पढें   नेपाल में एलपीजी गैस उद्योगों के विलय की प्रक्रिया शुरू, आपूर्ति व्यवस्था सुधारने पर जोर

इटली कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है और कोविड-19 से होने वाली सबसे ज्यादा मौतों में इटली तीसरे नंबर पर है। हालांकि, मई महीने में यहां संक्रमण के नए मामलों और मौतों में तेजी से गिरावट आई है और यहां कई जगहों पर सख्त लॉकडाउन को खोला जा रहा है।

डॉक्टर जांग्रिलो ने कहा कि कुछ विशेषज्ञ संक्रमण की दूसरी लहर की संभावना को लेकर बहुत चिंतित थे, देश के नेताओं को सच्चाई ध्यान में रखनी चाहिए।

यह भी पढें   16 साल की उम्र में NPL में राहुल यादव का धमाका, पहली गेंद से चार विकेट तक—नेपाल क्रिकेट को मिला नया सितारा!

उन्होंने कहा कि हमें एक सामान्य देश वापस मिल गया है लेकिन किसी न किसी को देश को डराने की जिम्मेदारी लेनी होगी। इटली की सरकार ने लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए कहा है कि अभी कोरोना वायरस पर जीत का दावा करना बहुत जल्दबाजी होगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की एक मंत्री सैंड्रा जम्पा ने एक बयान में कहा, कोरोना वायरस खत्म होने वाली बातों के लिए लंबित पड़े वैज्ञानिक प्रमाणों का सहारा लिया जा रहा है। मैं उन लोगों से कहती हूं कि इटली के लोगों को भ्रमित ना करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com