डडेलधुरा में क्वारेन्टाइन में रही एक महिला की मृत्यु
काठमांडू, ३ जून । डडेलधुरा में क्वारेन्टाइन में रही एक महिला की मृत्यु हुई है । गन्यापधुरा गांवपालिका–२ स्थायी निवासी ३० महिला की मृत्यु हुई है । वह अपने पति और बच्चों के साथ ४ दिन पहले भारत से आई थी । पति और एक बेटा के साथ वह भी क्वारेन्टाइन में रही थी ।
बडाल वडा कार्यालय के पुलिस इन्चार्ज पुलिस सहायक निरीक्षक धनबहादुर विष्ट ने कहा है कि मंगलबार रात में शौचाल जाते वक्त महिला बेहोस हुई थी, अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेनस भी बुलाया गया था, रात १ बजे एम्बुलेन्स घटनास्थल में आ गया, लेकिन उससे पहले ही महिला की मृत्यु हो चुकी थी । महिला में कोरोना संक्रमण है या नहीं ? परीक्षण होना बांकी है ।

