Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कर्नाटक और झारखंड में भूकंप के झटके

 

कर्नाटक और झारखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, कर्नाटक के हम्‍पी में सुबह 06:55 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, झारखंड के जमशेदपुर में भी 06:55 बजे ही भूकंप के झटकों से लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि हम्‍पी में भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई है। वहीं, जमशेदपुर में भूंकप की तीव्रता हम्‍पी से ज्‍यादा 4.7 रही। भूंकप के बाद लोगों के दिलों में दहशत है। हालांकि, शहर में किसी भी तरीके के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया अवलोकन

कनार्टक और झारखंड दोनों राज्‍यों में भूकंप एक ही समय पर आया, लेकिन की तीव्रता अलग-अलग रही है। जमशेदपुर में भूकंप की तीव्रता 4.7 आंकी गई है, इससे माना जा सकता है कि भूकंप का केंद्र जमशेदपुर रहा होगा।

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच देश की राजधानी समेत कई राज्‍यों में पिछले दिनों भूंकप आ चुका है। दिल्‍ली-एनसीआर के इलाके में बीते डेढ़ माह में करीब दस बार भूकंप आया। हालांकि, वैज्ञानिक डॉक्‍टर बीआर बंसल का कहना है कि दिल्‍ली में कोई खतरे की घंटी नहीं बजी है। लोगों को घबराने की जरूरत बिल्‍कुल नहीं है। उनके मुताबिक, अभी तक जितने भी भू‍कंप दिल्‍ली-एनसीआर इलाके में आए हैं वो रिक्‍टर स्‍केल पर काफी कम मांपे गए हैं। इसके अलावा ये भूकंप किसी एक जगह न आकर अलग-अलग जगह पर आए हैं। इनका केंद्र अलग-अलग है और इनका सोर्स जोन भी अलग था। यही वजह है कि वे इन भूकंपों को किसी बड़े भूकंप की आहट नहीं मानते हैं।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ : 22 भदौ को राष्ट्रीय शोक, 23 को ‘जेन–जी शहीद दिवस’ पर सार्वजनिक अवकाश

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com